Bakwas News

शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने किया मंत्री का पुतला दहन जय कुमार चौधरी, मंत्री, बिहार सरकार का पुतला दहन किया गया

शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने किया मंत्री का पुतला दहन जय कुमार चौधरी, मंत्री, बिहार सरकार का पुतला दहन किया गया
ज्ञातव्य हो कि चौधरी ने विधानमंडल में संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतनमान के प्रश्न विधायको तथा सदस्य ,विधान परिषदों के जबाब शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के खिलाफ बयान दिया था, गलत ढंग से बयान देने के खिलाफ इनका पुतला दहन इन्दु तपेश्वर सिंह महिला कालेज बिक्रमगंज रोहतास के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने किया
पुतला दहन कार्यक्रम बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर किया गया
इसमें डॉ पुष्पा रसिक,डॉ रबिन्द्र कुमार, डॉ मनोज कुमार सिंह , डॉ पुष्पा सिंह, डॉ बिपिन बिहारी सिंह, डॉ इफ्तेखार अहमद, डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ उमेश सिंह, डॉ रेणु कुमारी, डॉ सन्तोष कुमार
प्रो तेजनरायण सिंह, डॉ बिनोद कुमार सिंह तथा रामाकांत सिंह, किसलय सिंह , असगर आलम आदि ने भाग लिया। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है अगर सरकार वेतनमान नहीं देती है तो 20 मार्च 2025 को विधानमंडल घेराव किया जाएगा

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment