Bakwas News

रोहतास के अजीत बने जद यू के प्रदेश प्रवक्ता

सत्ता रूढ़ दल ने संगठन के मजबूती को ले अपने नये प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। सूची प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा जारी किया गया है। जिसमे रोहतास जिले के संझौली निवासी अजीत कुमार को प्रदेश प्रवक्ता के लिए मनोयन किया गया है। इसके साथ ही श्रीमति पूजा शर्मा, किशोर कुणाल, डॉ. मधुरेन्द्र पांडे, महेश दास व मो.अकबर अली को मीडिया पैनल के लिए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पार्टी के नीतियों व सिद्धान्तों को रखने के लिए अधिकृत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रवक्ताओं की सूची जारी होने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। हर्ष व्याप्त करने वालो में जद यू चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रवि रंजन, प्रदेश सचिव सह पूर्व नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ सरसठ सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो.मोइनुद्दीन, प्रखण्ड अध्यक्ष संझौली राजेश कुमार, बिक्रमगंज संजय वर्मा, विजय चौधरी, भाजपा के लव कुमार मिश्र, प्रखण्ड अध्यक्ष सत्येंद्र पाठक, हम के मनोज कुमार, रालोजपा के धनबसन्त चौधरी, उमेश कुशवाहा, अमित कुमार, श्यामसुंदर कुशवाहा, सन्तोष कुमार, मुबारक हुसैन, हाफिज इदरीसी, गुडू मियां, पपु पटेल, गुडू कुमार, आशपूजन कुमार सिंह, गिरजा सिंह, भूतपूर्व शिक्षक बंशीधर सिंह, प्रीतम पटेल, रामबाबु यादव आदि सैकड़ो लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत के मनोयन से संगठन को मजबूती के साथ सरकार विरोधी झूठे प्रचार करने वाले विपक्षियों के हौसले पस्त होंगे।
फोटो कैप्शन—अजीत कुमार प्रदेश प्रवक्ता जद यू (फाइल फोटो)

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment