Bakwas News

श्री मां काली प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजित

श्री मां काली प्राणप्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ  काराकाट प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा मुरारपुर में आयोजित किया गया।आचार्यपीठ पीठाधीश्वर श्री गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज आचार्यपीठ श्री त्रिदंडी देव सत्संग आश्रम सेवा ट्रस्ट डेहरी ऑन सोन, श्री धामचित्रकूट श्रीरामणरयणीयम जनहित सेवा न्यास चित्रकूट सतना मध्य प्रदेश के सानिध्य में आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवचन कर्ता धर्माचार्य महाराज ने श्री कृष्ण जी के जन्म पर प्रकाश डाले हुए कहा कि जब जब धरती पर असुर का आतंक बढ़ता है, तब तब प्रभु जन्म लिए है।भगवान का अवतार हीं राक्षसों का नाश करने के लिए होता है। कथा वाचक श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज हीं नहीं हर युग में जब ब्राह्मण, गाय, देवता, देवी पर आसुरी प्रहार होता है। सभी जीव जंतु देवी देवता आह्वान करते है तो भगवान अवतार लेते है। भगवान श्री कृष्ण भी अवतार लिए और असुरों को वध कर धर्म की ध्वज लहराया। मौके पर पंडित अवधविहारी तिवारी, पंडित दशरथ मिश्रा, यज्ञ समिति अध्यक्ष शिवाकांत सिंह उर्फ शिव जी सिंह, सहयोगी जयेंद्र दुबे, अरविंद सिंह, श्यामाकांत चौबे, विजय सिंह, भुनेश्वर दुबे, हरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र दुबे, अरुण सिंह, रामात्वकेया सिंह, धनोज सिंह, राजेंद्र यादव, सुधान यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment