Bakwas News

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी, एक की स्थिति चिंताजनक ‌

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह के समीप डुमरांव रजवाहा सड़क पर मंगलवार की देर रात बाइक से गांव लौट रहे दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में भर्ती कराया गया। एक की स्थिति चिंताजनक होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गाडीह अमाथु निवासी स्वर्गीय विंध्या

चल यादव के 27 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र सिंह एवं बुढ़ा यादव के 22 वर्षीय पुत्र संतोष यादव कोआथ की ओर से भाई पर सवार होकर उक्त सड़क से गांव लौट रहे थे। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इसी क्रम में सत्येंद्र से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया। उसे इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया। जबकि संतोष यादव को आंशिक चोटे आई है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment