Bakwas News

मेनू Close
Close

विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बिक्रमगंज में की गई बैठक

भारतीय जनता पार्टी काराकाट 213 विधानसभा की बैठक पूर्व विधायक राजेश्वर राज के बिक्रमगंज स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सह प्रभारी शाहाबाद अशोक भट्ट जी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह विधानसभा प्रभारी विजय सिंह और संचालन विधानसभा संयोजक अखिलेश पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन धनंजय ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अशोक भट्ट ने कहा कि आगामी 30 नवंबर तक 350 बूथों पर बूथ समिति बनाने के लिए विधानसभा अंतर्गत 42 शक्तिकेंद्रों के प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। जो अपने शक्तिकेंद्र अंतर्गत अपने सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष और 11 सदस्यीय समिति बनवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये बूथ पर 12 सदस्यीय समिति अपने बूथों पर 50 सदस्य जोड़ने का काम करेंगे। यही बूथों की फौज आगामी विधानसभा 2025 में काराकाट विधानसभा में जीत को सुनिश्चित करेगी। जिला महामंत्री विजय सिंह ने प्राथमिक सदस्यता पूर्ण करने और प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निवेदन किया। साथ ही साथ विधानसभा बैठक में अपेक्षित उपस्थिति का वृत लिया। आने वाले 2025 विधानसभा में कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और उत्साह के साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया।
प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीनचंद्र साह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वकील खरवार, प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ जिला संयोजक रितेश राज, विधानसभा पालक धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, ललित मोहन सिंह, सत्येंद्र पाठक, अजीत सिंह, सत्येंद्र बजरंगी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूबी देवी, गुड़िया देवी, राजेश कुशवाहा, सुदर्शन गुप्ता, इंद्रदेवजी, बिनोद मिश्रा, गौतम तिवारी, पंकज कुमार, जलालुद्दीन, दिवाकर द्विवेदी, रवि भास्कर, मंगल, विजय सिंह, समीर गुप्ता, अरविंद पांडेय, कुश पांडेय, भरत कुशवाहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment