Bakwas News

आमस के पंचायतों में बन सकेंगे एक से अधिक खेल मैदान _विजय कुमार सिंहा

आमस, गया
गया जिले के आमस प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में मंगलवार को मुखिया व मनरेगा कर्मियों के साथ प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी (पीओ) विजय कुमार सिंहा ने बैठक कर योजनाओं को सफल तरीके से धरातल पर उतारने पर बात की। इन्होंने प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में हर हाल में 15 नवंबर तक खेल मैदान की नींव रखने को लेकर खास निर्देश दिया है। पीओ विजय कुमार सिंहा ने बताया कि निर्विवाद भूमि उपलब्ध होने और लोगों की रजामंदी से पंचायत में एक से अधिक प्ले ग्राउंड बनवाया जा सकता है। इसके अलावा नाली, गली, सड़क, बर्मी कम्पोस्ट, नेफेड, पशु शेड, चारा रखने हेतु शेड निर्माण आदि के बारे में भी विशेष जानकारी दी। वहीं योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर उतारने का निर्देश अपने कर्मियों को दिया है। कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बता दें कि प्रखंड की किसी पंचायत में खेल मैदान नहीं होने से बच्चों के खेल प्रतिभा कुंद होती जा रही है। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह, मुखिया महेंद्र पासवान, अशोक सिंह, जानकी चौहान, किशोर मांझी, मनोज यादव, अर्जुन यादव, श्याम कुमार, विक्की, पीटीए विनय शंकर, पीआरएस संतोष, प्रमोद, विकास कुमार आदि रहे

Leave a Comment