Bakwas News

आमस के पथरा गांव की महिला उर्मिला देवी की संदेहास्पद मौत, घरवालों का रो रोकर बुरा हाल

 

आमस, गया
मृतिका के परिवार को मुखिया मनोज यादव ने दी दो हजार रुपए की आर्थिक मदद
गया जिले के आमस प्रखंड के आमस पंचायत के पथरा गांव निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी उर्मिला देवी की रविवार को संदेहास्पद मौत हो गई। पुत्र अमरेश यादव, चितरंजन यादव व रविरंजन यादव ने बताया कि मां पशुओं के लिए बधार में घास काटने गई थी। वहीं उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसकी जानकारी मिलने पर आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। इस दौरान रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मुखिया मनोज यादव व प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि अपनों की सलामती के लिए उर्मिला छठ व्रत की थी। पूजा के बाद पूरी तरह स्वस्थ थी। वह अपने पीछे भरपुरा परिवार छोड़ गई। इधर घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। मुखिया मनोज यादव ने अपने तरह से मृतिका के शोकाकुल परिजन को दो हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है। मुखिया ने कहा कि महिला के शव के अंतिम संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि भी दी जाएगी।

Leave a Comment