Bakwas News

छठ व दीपावली को लेकर की गई शांति समिति की बैठक, पुनः लगाया DJ पर प्रतिबंध

मंगलवार को काराकाट थाना परिसर में पावन छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी,बीडीओ राहुल कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने हिस्सा लिया । इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बैठक में शांति पूर्वक छठ पावन पर्व आयोजित करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने कहा कि छठ पावन पर्व के घाट या पूजा पंडाल पर किसी प्रकार का डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा । पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही छठ पावन पर्व समारोह आयोजित किया जाय । थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी काराकाट राहुल कुमार सिंह, एसआई रविन्द्र कुमार यादव, संजय ठाकुर उपस्थित जमुआ से वार्ड पार्षद सुरेश माली, प्रमुख पति नारायण पासवान, राजद नेता जयशंकर पटेल, रमेश पासवान, सिकंदर यादव सहित अन्य थे ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment