Bakwas News

छठ पर्व के अर्घ्य के समय बरतें विशेष सतर्कता-शैलेश कुमार

आमस थाने में शांति समिति की बैठक करते थानेदार

धर्मेन्द्र कुमार सिंह
आमस, गया

गया जिले के आमस थाने में गुरुवा को दिपावली और छठ पर्व को लेकर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की देखरेख में शांति समिति की बैठक हुई। इन्होंने प्रखंड के लोगों से आपसी सौहादर्य के साथ दिपावली व छठ पर्व मनाने की अपील की है। डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दी है। साथ ही लाइसेंस लेने के बाद ही दिवाली पूजा में किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने को कहा है। वहीं लाइसेंस में अंकित रूट व तिथि को मूति विसर्जन करने को कहा है। वहीं छठ पूजा में दोनों शाम के अर्घ्य के समय बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की अपील व्रति व उनके परिजनों से किया है। बैठक में मुखिया जानकी चौहान, महेन्द्र पासवान, रूपलाल चौहान, राजकुमार गहलौत, अनुज पासवान, विरेन्द्र यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, दुलाचंद यादव आदि रहे।

Leave a Comment