Bakwas News

आमस के सुग्गी गायत्री चेतना केंद्र में एक कुंडीय यज्ञ का हुआ आयोजन

धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

आमस, गया

धार्मिक अनुष्ठान से नकारात्मक सोच होती है क्षय_डॉ सतीश सिंह

शरद पूर्णिमा पर गुरुवार को गया जिले के आमस प्रखंड की करमडीह पंचायत के चंडीस्थान सुग्गी गायत्री चेतना केंद्र में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद विश्व शांति ओर सुख समृद्धि के लिए श्रद्धालुओं ने सामूहिक गायत्री मंत्र जाप और एक कुंडीय हवन किया। साथ ही दिन भर भजन कीर्तन और कथा वाचन चलता रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय रहा। आयोजन से जुड़े आलोक कुमार व डॉ सतीश सिंह ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से लोगों की नकारात्मक सोच का क्षय होता है और सद्बुद्धि आती है। पर्यावरण शुद्ध होता है। केदार यादव व उनकी पत्नी उर्मिला देवी यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आयोजन में माया देवी, बृजरानी देवी, मनोरमा, ज्योति, जगदेव प्रजापत आदि ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Comment