Bakwas News

आंगनवाड़ी सेविकाओ ने पोषण रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के दुर्गाडीह गांव में सेविकाओं के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 69 से पोषण रैली निकाल स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया। पोषण रैली निकालने से पूर्व प्रभारी सीडीपीओ आभा कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से उदघाटन किया गया। जिसकी पूरी तैयारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69 की सेविका रेखा कुमारी व अन्य सेविकाओं के द्वारा किया गया गया था। आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से पोषण से सम्बंधित विभिन्न प्रकार का रंगोली बनाया गया था। जो अपने आप मे एक अजूबा आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसे स्थानीय लोग देख भाव विभोर हो गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सेविकाओं के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से भी लोगो को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69 पर पोषक क्षेत्र के किशोरी का मेहंदी रस्म, गर्भवती महिला दुर्गावती कुमारी पति बीर बहादुर पासवान का गोदभराई के साथ धात्री महिला संजना पटेल पति मनीष रंजन व रचना कुमारी पति धनजी के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीडीपीओ आभा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आईसीडीएस के निदेश पर सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

 

जिसमे बच्चों , महिलाओं, माताओ का पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु आईसीडीएस द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करके पूरे अलग अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा लोगो को इस संबंध में जागरूक भी करने का कार्य किया जाता है। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका निर्मला कुमारी प्रखंड समन्वयक सरोज कुमार गुप्ता, सेविका रेखा देवी, अनिता देवी, अम्बिका देवी, भागमनी देवी, इंदु देवी, ज्योति कुमारी, देवंती कुमारी, मुनी देवी, मधुमालती देवी, चिंता देवी, किरण कुमारी,मंजू कुमारी, कुंती देवी, मीना देवी सहायिका लालमुनी कुँवर के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment