Bakwas News

प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया कृषि चौपाल का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बिक्रमगंज प्रखंड के 12 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार एवं डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया। कृषि चौपाल में आए हुए किसानों की समस्या सुना गया और चौपाल में ही निष्पादन करते हुए कार्रवाई की गई।

 

चौपाल का मुख्य उद्देश्य कृषि में सिंचाई का सुदृढ़ व्यवस्था करना, हर पंचायत को विद्युत फीडर उपलब्ध कराना एवं जमीन से संबंधित समस्याएं जैसे जमाबंदी, एलपीसी के समस्याओं को दूर करने का था। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ने आए हुए किसानों को भरपूर सहयोग किया। और अपने-अपने विभाग से चल रहे योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment