अरवल । करपी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में नवयुवक कांवरिया संघ शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बड़ी संख्या में शिव भक्त कावरियों एवं शिव भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बाबा भोलेनाथ औघड़दानी हैं।सबकी मनोकामना पूरी करते हैं।
भगवान भोलेनाथ की सच्ची भक्ति करने वालों को जीवन में कभी दुख नहीं उठाना पड़ता है। इन्होंने नवयुवक कांवरिया संघ के द्वारा आयोजित इस शिविर के लिए संघ के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिव भक्तों की सेवा करने वाले जो लोग भी होते हैं।
उन्हें भी भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। यह संघ लगातार 24 वर्षों से शिविर लगाकर पटना गायघाट से नंगे पांव कांवर में गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्त कावरियो की सेवा करते हैं। कड़ी धूप तथा विपरीत परिस्थितियों में भी 115 किलोमीटर की पद यात्रा कर कांवरियों को जब सहायता की जरूरत पड़ती है तो यह संघ आगे जाकर इन्हें निशुल्क भोजन ,विश्राम करने का स्थान तथा चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने का कार्य करता है।
इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है ।यहां के स्थानीय लोगों ने आज से 24 वर्ष पहले कावड़ यात्रा की शुरुआत की थी। आज यह कांवड़ यात्रा प्रसिद्ध हो चुकी है। अरवल ही नहीं बल्कि जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर इत्यादि अन्य जिले के शिव भक्त भी कांवर में गंगाजल लेकर करपी होते हुए बाबा दूधेश्वर नाथ का जलाभिषेक करते हैं। इसका सुखद पहलू यह है कि देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा देने के संबंध में सरकार विचार कर रही है।
इन्होंने आश्वासन दिया कि देवकुंड को पर्यटन स्थल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अरवल जिला के निकट औरंगाबाद जिला में स्थित होने के बावजूद देवकुंड को यदि पर्यटन स्थल का दर्जा मिलता है तो औरंगाबाद से ज्यादा इस क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी गुड्डू शर्मा ने किया। संघ के अध्यक्ष डॉ ज्योति उर्फ शत्रुघन पंडित ने कावर यात्रा की विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी। भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकटेश शर्मा ,स्थानीय नेता मुक्तेश्वर कुशवाहा, कामता प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य परशुराम यादव समेत कई गण्य मान्य लोगों ने भी इस मौके पर अपनी बातें रखी।