Bakwas News

एक पेड़ मां के नाम विशेष अभियान के तहत कलेर में वृक्षारोपण

कलेर,अरवल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम विशेष अभियान के तहत कलेर में वृक्षारोपण किया गया। आरएसएस के जिला प्रचारक सौरभ कुमार एवं भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष द्वारा एक पेड़ लगाकर किया गया। तत्पश्चात बारी-बारी से लोगों ने वृक्ष लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया।

 

मौके पर जिला प्रचारक ने कहा कि धरती पर पैदा होने वाले हर एक वनस्पति औषधि है, वृक्ष है तो जल है और जल है तभी धरती पर जीवन है। इस अभियान के तहत सभी लोगों को कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को खुशहाली मिल सके। वहीं जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में करोड़ों की तादात में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है।

 

 

आप सबों से आह्वान करता हूं कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। मां के नाम का पेड़ लगाना पर्यावरण की रक्षा का एक सुंदर तरीका है। यह न केवल धरती को हरा-भरा बनाता है बल्कि हमारी माता के प्रति प्रेम और सम्मान को भी दर्शाता है। हर पेड़ जो हम अपनी मां के नाम पर लगाते हैं वह हमारे पर्यावरण का प्रहरी बन जाता है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कलेर मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार, इंदल कुमार, अमन कुमार, बिट्टू कुमार,हरि ओम सहित दर्जनों स्कूली बच्चे शामिल थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment