अरवल । मेहंदिया पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी को बलिदाद बाजार से गिरफ्तार किया गया है। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल के द्वारा मेहंदिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राजेश पासवान उर्फ काना, ग्राम -भरुब, थाना ओबरा जिला, औरंगाबाद का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्या ,लुट,डकैती व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन दर्जनों मामले जिले के कई थानों में दर्ज हैं।
गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध औरंगाबाद जिले के दाउदनगर एवं अरवल जिले के मेहंदिया, शहर तेलपा,कलेर थाना में कई अपराधीक मामले दर्ज हैं। अपराधी राजेश पासवान विगत 6 वर्षों से जिले में अपराध की कई घटना को अंजाम देता रहा लेकिन पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रखा था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर बिहार पुलिस द्वारा एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम में अपर थाना अध्यक्ष मेहंदिया चंदन कुमार झा एवं मेहंदिया थाना के सशस्त्र बल सिपाही नंबर 337 रितेश कुमार जिला सूचना इकाई अरवल सिपाही नंबर 502 कन्हाई कुमार और सिपाही नंबर 422 मोहम्मद कलीम को शामिल किया गया था। गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की अपराधी राजेश पासवान उर्फ काना बलिदाद बाजार में घूम रहा है। सूचना उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात शातिर अपराधी को बलिदाद बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ दाउदनगर थाना में दो कांड दर्ज है वही मेहंदीया थाना में चार कांडों में नामजद अभियुक्त है। इसके अलावा शहर तेलपा थाना में दो कांड में नामजद अभियुक्त है वहीं कलेर थाना में भी दो मामले में नामजद अभियुक्त हैं। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बहुत बड़ी सफलता मान रही हैं।