आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड के हम कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष उदित कुमार भोक्ता की अगुआई में धूमधाम से पार्टी का नौवां स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी ने पौधरोपण किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखे।
उााध्यक्ष रामाशीष यादव, जिला युवाध्यक्ष सुनिल मांझी, रंजित भोक्ता, मनमोहन राय आदि ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं समान हक है। पार्टी सुप्रिमो व केन्द्रीय मंत्री जितनराम मांझी के नेतृत्व में सभी को काम करना पसंद है। यही वजह है कि आज पार्टी का परचम लहरा रहा है। मौके पर निर्भय, लालदेव भोक्ता, बिनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, संजू देवी, पूजा, जितन सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि रहे।