वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रधानाचार्य एसोसिएशन संबद्ध महाविद्यालय की बैठक शनिवार को डॉ वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय इंदू तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज में हुई।
संघ के संरक्षक मंडल में डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, एन एम ठाकुर, शशिकांत एवं डॉ संजू कुमारी को मनोनीत किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से डॉ अशोक कुमार सिंह प्रधानाचार्य राधा शांता कॉलेज तिलौथू को अध्यक्ष, डॉ विनोद कुमार सिंह इंदू तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज बिक्रमगंज को महासचिव, डा कमलाकांत सिंह प्रधानाचार्य, शिवपूजन शास्त्री कॉलेज दिनारा को उपाध्यक्ष, डा महेन्द्र कुमार प्राचार्य जगदेव मेमोरियल कॉलेज कुदरा को सचिव एवं डा शंभू नाथ सिंह प्राचार्य महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी में डॉ तारा सिंह, डॉ शोभा सिंह, डॉ चौधरी सुदामा सिंह, डा जनेश्वर सिंह तथा अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में डॉ शंभू नाथ सिंह प्राचार्य एमपी कॉलेज मोहनिया एवं डॉ गुप्तेश्वर राय एसबी कॉलेज बचरी को मनोनीत किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अंगीभूत महाविद्यालय के समान सभी नियम कानून एक समान रूप से लागू किया जा रहा है, परंतु शिक्षक -कर्मचारियों के वेतन पर फैसला नहीं लिया जा रहा है। महासचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार एससी एसटी एवं छात्राओं का फीस वापसी प्रतिपूर्ति के रूप में उनके खाते में लौटा दे।
अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि 8 वर्षों से लंबीत अनुदान की राशि सरकार द्वारा रिलीज कर महाविद्यालयो में भेजी जाए। जिससे महाविद्यालय कर्मियों का भरण पोषण हो सके। बैठक में महासचिव ने संघ के आय और व्यय का बयोरा प्रस्तुत किया। जिसे सर्व समिति से पारित कर दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ शोभा सिंह प्राचार्य सुमित्र महिला कॉलेज डुमरांव ने किया। बैठक में सभी महाविद्यालयो के प्राचार्य उपस्थित थे।