Bakwas News

आमस में एएनएम के हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग के कई योजनाएं प्रभावित

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह

फेस अटेंडेंस के विरोध में संविदा पर बहाल एएनएम के बेमियादी हड़ताल से गया जिले के आमस प्रखंड के गांव-टोले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जच्चा-बच्चा व गर्भवतियों को समय पर टीके नहीं लग पा रही है। अभिभावकों को कई किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर टीके लगवाने में भारी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक मुश्किलें नवजात बच्चे को दूर लेजाकर टीका लगवाने में हो रही है। इधर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहीं एएनएम अस्पताल के मेन गेट पर दिन भर बैठी रह रही हैं। सोमवार को भी रजिेस्ट्रेशन काउंटर के आगे बैठ सरकार के विरोध में जम कर प्रदर्शन किया। हम भारत की नारी हैं, खून नहीं चिंगारी हैं।

 

मंडल पांडे खोलो कान, सबसे पहले वेतनमान आदि बुलंद आबाज में नारेबाजी करती रहीं। प्रदर्शन में शामिल पुष्पा, अर्चना, ज्योति, सुमन, प्रिया, गुड़िया, रूबी कुमारी ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। कहा गांव-टोलों में काम करने के दौरान तीन बार फेस अटेंडेंस बनाना संभव नहीं है। सरकार को इस मजबूरी समझना होगा। इधर चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि इनकी हड़ताल से कई डायरिया, मलेरिया, जेई-एईएस आदि योजनाएं प्रभावित हो रही है।

Leave a Comment