Bakwas News

बारात में दो पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को ले चली गोली

अरवल। आपसी वर्चस्व को लेकर पूर्व से चली रही बिवाद में चली धाएं धाएं गोलियां अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी खुर्द गांव का यह मामला है जहां शुक्रवार की देर रात गोलियों की तरताहट से थर्रा उठा | गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए गांव के ही दो लोगों के बींच कहां सुनी हो गया | जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई है| प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 बर्ष पूर्व में बार बलाओं के डांस प्रोगाम में विवाद उत्पन्न हुआ था | उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी| इसी को लेकर शुक्रवार की देर रात आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है| लोगों के मुताबिक लगभग आधा दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चली |हालांकि किसी के हताहत होने की सुचना नहीं है| इस संबंध में परासी थाना प्रभारी पवन कुमार दास ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है| वहीं जदयू जिला उपाध्यक्ष साकेत उर्फ टूटू शर्मा के द्वारा सकरी खुर्द गांव के ही अजय शर्मा, मनीष कुमार,जवाहीर शर्मा सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई हैं | इन्होंने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात गांव के ही प्रमोद शर्मा के घर बरात आई थी जिसमें शामिल होकर जब हम घर वापस लौट रहे थे तभी रामविनय शर्मा के घर के पास पहुंचा तब अजय शर्मा ने हथियार से मुझ पर जान मारने की निहत से हामला कर दिया | गोली मेरे कंधों के बगल निकल गया | वहां से जान बचाकर भागने लगे तभी कुछ दुर आगे मनीष कुमार के द्वारा फायर किया गया | मुझ पर निशाना साधते हुए पांच रांउड फायरिंग की|

 

जिला उपाध्यक्ष साकेत उर्फ टूटू शर्मा आत्मरक्षा में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई तीन राउंड फायरिंग की और भागकर बगल के गांव  में जाकर कृष्णा महतो के घर छुप गया| वहीं अजय शर्मा की पत्नी वीणा देवी ने साकेत उर्फ टूटू शर्मा पर, संजीव कुमार, राहुल कुमार उर्फ लडु,चंदन कुमार,राकेश कुमार उर्फ गुड्डू, सुडु कुमार और बाल मुरारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे पति अजय शर्मा की हत्या करने के लिए अपने  भाईयों के साथ मिलकर तीन राउंड फायरिंग की और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है|हालांकि घटनास्थल से पुलिस को एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ| जदयू उपाध्यक्ष साकेत उर्फ टूटू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने के बाद तीन खोखा पुलिस को सौंप दिया है| दोनों पक्षों से मामला दर्ज कर पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से फायरिंग की घटना की जांच पड़ताल कर रही हैं|फायरिंग दोनों तरफ से हुई है या नही अब-तक पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई है|

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment