अरवल । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में हत्या काण्ड के दो प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त बातो की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस ब्यान जारी कर बताया गया है विगत 08 जुलाई को निलेश कुमार, पिता-सुनील कुमार, ग्राम-सतपुरा, थाना/जिला-अरवल के हत्या के मामले में अरवल थाना काण्ड सं0 265/24, धारा-103 (1)/3 (5) भा०न्या०स० दर्ज किया गया था।
काण्ड के त्वरित सफल उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, अवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, कृति कमल के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था। जिसमें एस०आई०टी० टीम में सामिल पुलिस बल पु०नि०-सह थानाध्यक्ष, मो० अली साबरी, अरवल थाना। पु0अ0नि0 हरिकांत कुमार, अरवल थाना।. पु०अ०नि० विकास कुमार, अरवल थाना।एफ०एफ०एल० टीम, अखल। सि0/402 कन्हाई कुमार, जिला आसूचना इकाई, अरवल को शामिलकिया गया था|
उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 जुलाई को तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर काण्ड में दर्ज दो प्राथमिक अभियुक्त राम मनोहर सिंह उम्र-59 वर्ष पे० राम लखन सिंह एवं रूद्र प्रताप उम्र-24 वर्ष पे०-राम मनोहर सिंह दोनो का ग्राम-सतपुरा थाना व जिला-अरवल को गिरफ्तार किया गया है | इनका पूर्व में भी इनका अपराधीक इतिहास रहा हैं|