Bakwas News

बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल के निदेशानुसार पुलिस अधीक्षक अरवल राजेन्द्र कुमार भील की अध्यक्षता में ईद-उल जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत की गई। बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शांति समिति के अवसर पर अपना अपना सुझाव दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों में निरीक्षण कर संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए सौहार्दपूर्ण स्थिति को सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। उनके द्वारा यह भी निदेशित किया गया कि पुलिस प्रशासन अलर्ट रहे, छोटे-छोटे बातों को लेकर साम्प्रदायिक विवाद होने की संभावना हो तो ऐसे स्थानों पर शीघ्र ही दोनो पक्षों से वार्ता स्थापित कर मामले को निस्पादित करें साथ ही अपने वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित करें।

अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत सभी पदाधिकारी तत्पर रहे। बकरीद पर्व में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर खास नजर रखी जा रही है। असमाजिक व्यक्तियों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जायेगी। बकरीद पर्व जिले के लोग शांति, सद्भाव एवं भाईचारा के माहौल में मनाते आ रहे है तथा उसी माहौल में मनाया जायेगा।

 

बैठक में लोगों के द्वारा मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली से जुड़ी समस्यायों से भी प्रशासन को अवगत कराया गया , जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया की इस संबंध में कार्य प्रगति पर है और जल्द ही इन समस्यायों को ठीक कर दिया जायेगा। बैठक में उप विकाश आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, सभी दल के प्रतिनिधि के साथ जिला स्तरीय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment