अरवल जिले के कलेर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक महर्षि चमन ऋषि के धर्मस्थली मधुश्रवां में नवनिर्मित शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 घंटा अखंड संकीर्तन के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन विधि विधान पूजा अर्चना के साथ 24 घंटे का अखंड संकीर्तन के साथ शुभारंभ किया गया| इस मौके पर मधुश्रवां शनि देव मंदिर के पुजारी अंकुश गिरी ने बताया कि शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड संकीर्तन के साथ 5 दिन तक चलने वाली शनिदेव भगवान का प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के साथ आज शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है, जो 5 दिन तक चलेगा उन्होंने बताया कि 13 को जलभरी यात्रा किया जाएगा ,14 को बेदी पूजन किया जाएगा ,15 को शनि देव प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा ,16 को पूर्णाहुत के साथ भंडारा का आयोजन किया गया है | इस मौके पर उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को रात्रि में कथावाचक 1008 श्री हरे राम जी महाराज के मुखार विन्द से प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी विक्रम सिंह, अरुण यादव, भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार, पहलेजा पंचायत ढोलक वादक सत्येंद्र सिंह,के अलावे सैकड़ों लोग इस अखंड संकीर्तन में उपस्थित थे |