Bakwas News

सादे समारोह में जिलाधिकारी ने 54 परिवारों के बीच वितरित किया जमीन के बंदोबस्त पर्चे

अरवल। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में मुफ्त सरकारी जमीन के बंदोबस्त पर्चे का वितरण किया गया। बिहार सरकार के भूमिहीन परिवारों को वास हेतु मुफ्त जमीन देने की योजना अभियान बसेरा-02 में कुल 639 परिवारों का चयन किया गया है। इस दौरान जिले के 54 परिवारों को 1.5 एकड़ से अधिक मुफ्त सरकारी जमीन के बंदोबस्त पर्चे का वितरण किया गया।

 

जिसमें करपी प्रखंड के 26, सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मे 19. कलेर प्रखंड के 05, अरवल के 02 एवं कुर्था के 02 परिवारों को बंदोबस्त पर्चा प्रदान किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment