Bakwas News

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों सहित महाविद्यालय कर्मियों ने शहर के सभी क्षेत्रों में घूमकर नारे लगाते हुए लोगों जागरूक किया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से होते हुए मुख्य शहर के तेंदुनी चौक तक पहुंची। अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा सीनेट सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि समाज से जुड़े सभी मतदाताओं में जागरूकता लाना ही इस रैली का उद्देश्य है। जिस लोकतंत्र के पर्व में मतदाता को अपने मत का विशेषाधिकार जरुर करनी चाहिए।

 

वही मतदाता जागरुकता रैली तहत छात्रों ने जन जन का यहीं अधिकार – अपना करें पहले मतदान के नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, विजय सिंह, बलवंत सिंह, रमेश कुमार, अजय सिंह, अनिल सिंह, कुमार विवेक, दिनेश कुमार, प्रियतम कुमार व अभय कुमार सिंह, रमेश सिंह, मंटू चौधरी, रोहित तिवारी, नरेंद्र सिंह, रमाशंकर मिश्र, परवेज खां, राहुल सिंह सहित समस्त महाविद्यालय कर्मियों ने भाग लिया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment