Bakwas News

विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

अरवल। जिले के अरोमा होटल में सामाजिक कार्यकर्ताओं, एवं विभिन्न पार्टी के नेताओं और पत्रकारों के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान एसपी विद्यासागर और निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के स्थानांतरण के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अलख पासवान और मंच संचालन दिव्या भारती ने की। बड़ी संख्या में लोगों ने दोनों पुलिस पदाधिकारी को अंग वस्त्र और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।इस सम्मान से प्रफुल्लित होकर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लोगों का आभार प्रकट किया।

 

कार्यक्रम के दौरान जदयू, भाजपा, राजद, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, लोजपा के नेताओं के साथ-साथ पंचायत जनप्रतिनिधि समाजसेवी और पत्रकारों ने अपने संबोधन में कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कानून का राज स्थापित किया। इस कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष अभिषेक रंजन, समाजसेवी विक्रम सिंह, रामेश्वर चौधरी, अलख पासवान दिव्या भारती शंभू यादव, प्रवीण यादव, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे |

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment