अरवल। आगामी लोकसभा चुनाव और विधि व्यवस्था संधारण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के द्वारा चार थानों के थाना अध्यक्ष को बदल दिया गया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेर थानाध्यक्ष शमशेर आलम को हटाकर अविनाश कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है वही शहर तेलपा थानाध्यक्ष को हटाकर सुबोध कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। किंजर थानाध्यक्ष विकास कुमार को हटाकर राज कौशल को थानाध्यक्ष बनाया गया।
मानिकपुर थानाध्यक्ष अनवर अली को हटाकर पीयूष जायसवाल को थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही शहर तेलपा थाना क्षेत्र के राधे बिगहा गांव में लंम्बे समय से चल रहे अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है वहीं स्थानीय चौकीदार को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब हो कि बीते दिनों राधे बिगहा गांव से मिनी गन फैक्ट्री की भंडाफोड़ STF के द्वारा की गई थी जिसके बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहे थे जिसके बाद एसपी ने यह कार्रवाई किया।