Bakwas News

आमस के बनकट गांव में धूमधाम से मनाई गई देवी मंदिर का स्थापना

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

गया जिले के आमस प्रखंड की करमडीह पंचायत के बनकट गांव की देवी मंदिर का छठा स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। साथ ही गुप्त नवरात्रि महोत्सव भी मनाया गया। गाजे बजे व मंत्रोच्चारण के साथ गांव के लोगों ने पवित्रता के साथ गांव देवी की पूजा अर्चना कर सलामती और समृद्धि की मन्नतें मांगी। आयोजन समिति अध्यक्ष रामविलास यादव ने बताया कि पूजा पाठ के बाद श्रीमद् भागवत कथा, अखंड हरि कीर्तन व भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। कथा वाचक दीपक मिश्रा ने बताया कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से मानव जीवन में शुद्धता आती है। लोगों में सद्बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। दुर्गा पाठ से गांव की वातावरण शुद्ध हो जाता है।

 

आयोजन में लखन शर्मा, डीएन यादव, बृजेश यादव, अजय शर्मा, सुदामा शर्मा, चरितर यादव, उपेंद्र शर्मा, विनोद साहू, हरि साहू, गोविंद शर्मा आदि ग्रामीणों की शाम भूमिका रही।

Leave a Comment