Bakwas News

मां के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बच्ची ने एसपी से लगाई गुहार

अरवल । पुलिस प्रशासन के मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान अपनी मां के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार लगाने एक लड़की पहुंच गई। इस दौरान एसपी से वह फरियाद करने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहंदिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सलोनी कुमारी की मां रेणु देवी को ससुराल के परिजनों ने निर्मम तरीके पिटाई कर दी थी। रेणु देवी जान बचाने को लेकर अपने मायके खैरा पहुंची।

 

लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत 5 फरवरी को हो गई। शादी के कुछ दिन बाद से हैं उनके पति चंचल शर्मा जो खिजरसराय थाना के श्याम नगर गांव के निवासी थे। लगातार परिजनों द्वारा उन्हें मारपीट किया जाने लगा। शादी के कुछ दिन के बाद उन्हें रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी मिली तत्पश्चात उसे त्याग कर शिक्षक पद पर ज्वाइन किया। लेकिन तब से उनके रिश्ते में और खटास आने लगा और रेणु को ससुराल के परिजनों ने अपने जिंदगी से दूर हटाने की ठान लिया। कई बार इस परेशानी को दूर करने के लिए संबंधित थाने में भी मामला आया। पुलिस के समक्ष पूरे परिवार ने कसम खाकर उन्हें ससुराल में रखने की अर्जी भी दिया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।इस मार पीट के कारण रेणु की मौत मायके में हो गई। रेणु की इकलौती बेटी ने हत्यारे को सजा दिलाने के लिए दर-दर ठोकरे खाने को विवस हो गई है। लेकिन अभी भी उन्हें अरवल पुलिस से भरोसा नहीं उठा है। बेटी सलोनी एसपी के दरबार में अपने मां की हत्यारा की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी विद्यासागर को कई वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ्स ससुराल के परिजनों की कुरूरता बताने के लिए पेश भी किया है।

 

इस संबंध में एसपी ने सलोनी को आश्वासन दिया है कि आरोपी किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा और उन्हें शीघ्र ही सलाखों के अंदर पहुंचा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सलोनी को अपनी मां के हत्यारों की गिरफ्तारी की आशा जगी है। देखना यह है की अरवल की पुलिस मेहंदिया थाने में दर्ज हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने और इकलौती बेटी को न्याय दिलाने में कितना मदद कर पाती है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment