अरवल। ठंड के मौसम में भी आग लगी की काफी घटनाएं हो रही है। शुक्रवार को मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा स्थित सुखदेव बिगहा में लखन राम के खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। जिसमे करीब पांच बिगहे का पुआल जल के राख हो गया। आग की लपटे उठते देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस बात की सुचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता पांच बिगहे का पुआल जल कर राख हो चुका था। हालांकि आग पर काबू पाए जाने के कारण आग आसपास रखें फसल को अपनी चपेट में नहीं ले सका। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।