कलेर,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के संस्कृत विद्यालय मेहंदिया में शुक्रवार को गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई।अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं मोदी सरकार की उपलब्धियां को गांव-गांव तक पहुंचाना है। इस बैठक में गांव चलो अभियान के संयोजक एवं प्रवासी का गठन किया गया।
इसके तहत बूथ समिति की बैठक, नव नियुक्त मतदाताओं से संपर्क, नमो एवं सरल ऐप डाउनलोड करवाना, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट, विद्यालय में अध्यापकों एवं छात्रों से संपर्क, अनुसूचित जनजाति मोहल्ले में लाभार्थियों से संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरवल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दीपक शर्मा ने कहा कि यह एक अभियान है। मंडल से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ना है।भाजपा की प्राथमिकता शुरू से ही गांव का विकास है जिसको लेकर इस अभियान के तहत गांव को आगे रखा गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है लेकिन गांव तक इन योजनाओं की जानकारी सभी लोगों तक नहीं पहुंच रही है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे और लोगों को विकास कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही साथ मोदी सरकार के उपलब्धियां को भी लोगों को बताएंगे।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, आलोक शर्मा, वेंकटेश द्विवेदी, रोशन यादव, आलोक शर्मा, संतोष कुमार, अमन सिंह, राजीव लोचन, नंदलाल यादव, मिथलेश साहू, अमरकांत कुमार,वकील पासवान आदि उपस्थित थे।