Bakwas News

फरवरी माह से शुरू होगा भाजपा का गांव चलो अभियान, सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

अरवल।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो अभियान की सफलता को लेकर संस्कृत विद्यालय मेहंदिया में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक कि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि मंडल के सभी बूथों में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों का प्रचार करना, बूथ समिति का सत्यापन, मतदाता सूची का निरीक्षण, लाभार्थी से संपर्क, युवाओं, किसान समूह, छात्र, खिलाड़ी, से संवाद आदि कार्य करना है।

 

भाजपा नेता दीपक र्शमा ने कहा कि इस बार फिर भाजपा सरकार अबकी बार चार सौ पार” का लक्ष्य पुरा करना है। इसके लिए हम सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त उर्जा लगाना होगा।इसके लिए सभी प्रखंड कमिटी अपने स्तर से हर पंचायत के लिए एक टोली बनाकर हर गांव जायेगी तथा केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी देगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी ,किसान मोर्चा अध्यक्ष जिला संतोष सिंह ,आलोक शर्मा ,संतोष सिंह रौशन यादव, वेंकटेश द्विवेदी, अमन सिंह ,राजीव लोचन ,नंदलाल यादव मिथलेश साव, अमरकांत कुमार, वकील पासवान मौजूद थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment