कुर्था,अरवल। बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार का गठन हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार जताया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ आकर घर वापसी की है जो सुखद है और यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज बिहार के लिए महत्वपूर्ण दिन है जो जंगलराज स्थापित हो गया था नितीश जी को तेजस्वी काम नही करने दे रहे थे उसी का नतीजा है कि उन्होंने पुराने गठबंधन में वापसी की है।
वहीं, बिहार के विकास के लिए माननीय सम्राट चौधरी एवं विजय सिंहा को बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला महामंत्री रामाशीष दास, भाजपा के वरिष्ठ नेता तिलेश्वर कौशिक, मंडल महामंत्री संजय कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, कुर्था विधानसभा विस्तारक रवि चंद्रवंशी, भाजपा नेता उमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह,खालिक अंसारी, मेराज अहमद,रविन्द्र कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष ब्यक्त किया है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के नेतृत्व में एनडीए सरकार जनता के हित मे कार्य करेगी। डबल इंजन की सरकार में बिहार में सुशासन का राज्य फिर से स्थापित होगी एवं विकास की गति रफ्तार पकडेगी।