अरवल। कुर्था प्रखंड क्षेत्र की मानिकपुर पंचायत की उप मुखिया सरिता देवी के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। मानिकपुर पंचायत में कुल 14 वार्ड में से 9 वार्डो के वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। जिसमें उपस्थित सभी 9 सदस्यों ने अपना मत दिया। जिसमे 8 मत उपमुखिया के विरोध में दिया गया। वहीं एक मत उपमुखिया के पक्ष में गया। इस तरह उपमुखिया की कुर्सी गिर गई। इस बाबत पूछे जाने पर मानिकपुर पंचायत के मुखिया अशोक चौधरी ने कहा कि उपमुखिया के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है।
