Bakwas News

राम भक्तों ने बांटा अक्षत और भगवान श्री राम का फोटो

 काराकाट प्रखंड क्षेत्र में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में बांटे जा रहे अक्षत और भगवान श्री राम के फोटो कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सकला एवं सोनवर्षा पंचायत के पांडेयडीह व मोथा पंचायत के संसार डिहरी में राम भक्तों ने अयोध्या से आये अक्षत और भगवान श्री राम के फोटो का वितरण घर-घर जाकर किया। साथ हीं सभी लोगों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने और अपने आसपास के मंदिरों को हीं राम मंदिर मानकर सजाने की अपील की।

 

रामभक्तों ने बताया कि सकला में 11 हजार दीप जलाएं जाएंगे। इसके लिए लोगों के बीच दीप का भी वितरण किया जा रहा है। श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से लोगों में अपार हर्ष है, लोग उस शुभ दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग उस दिन अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम की अराधना करेंगे। दोनो पंचायत में मौके पर कन्हैया कुमार सिंह, रामाशंकर सिंह,अजय कुमार चौधरी, कमल कान्त सिंह, स्यामन्नदान चौधरी, अरुण कुमार मिश्रा, रंजित तिवारी, राम प्रसाद सिंह, श्रीकान्त गिरी, सौरभ नंदन, रजनीश साह, ओम कुमार, सागर कुमार, अंकित कुमार, रितेश कुमार, श्री राम कुमार, जयनाथ साह, शिव कुमार, दिव्य कुमार, मुन्ना पांडेय, रजनी कान्त पाण्डेय सहित सैकड़ो राम भक्त भाग लिए।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment