Bakwas News

जनता दरबार में 28 परिवादियों ने सुनाई अपनी फरियाद

अरवल । जिला पदाधिकारी, अरवल, वर्षा सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 28 परिवादियों के फरियाद को सुना गया।

 

परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, दाखिल खारिज, मुआवजा, अनुदान की राशि, धान अधिप्राप्ति, गृह रक्षा वाहिनी, परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।

 

वंशी थाना स्थित ग्राम तुर्क तेलपा निवासी पम्मी देवी द्वारा बताया गया कि मेरे पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में वर्ष 2022 में हुई थी। मेरे पति श्रम विभाग द्वारा निर्गत ई-श्रम कार्ड धारी थे। उक्त प्रावधान के तहत लाभ दिलवाने की कृपा की जाय।

 

इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक अरवल को निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। मेहन्दिया थाना स्थित ग्राम कोईल भुपत निवासी अनिल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम कोईल भुपत में अनिल कुमार सिंह के घर से रामउतीम यादव के घर तक पी सी सी कार्य करवाने का अनुरोध सांसद महोदय से किया गया था। मुख्य गली को पी सी सी ढलाई कार्य पुरा करवाने की कृपा की जाय।

 

इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला योजना पदाधिकारी अरवल को त्वरित निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम बेनीपुर निवासी संजय शर्मा द्वारा बताया गया कि मेरे पिताजी के नाम से मौजा बेनीपुर में जमीन खरीद किया गया था। अंचलाधिकारी कुर्था द्वारा दाखिल खारिज निरस्त कर दिया गया है। दाखिल खारिज करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता अरवल को निष्पादन हेतु निदेश दिया गया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment