Bakwas News

असामाजिक तत्वों ने धान के बोझा में लगाया आग

करपी,अरवल। थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी कृषि मजदूर जवाहर चौधरी एवं रंजन राम के धान का बोझा में आसामाजिक तत्वों ने गुरुवार की रात आग लगा दी ।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कृषि मजदूर मजदूरी के बाद मिले धान के बोझा को खेत के किनारे आल पर रखे हुए थे।

 

इसी बीच मध्य रात्रि के बाद किसी आसामाजिक तत्वों ने धान के बोझा में आग लगा दी। जवाहर चौधरी का डेढ़ सौ बोझा एवं रंजन राम का डेढ़ सौ बोझा धान का रखा हुआ था।

 

शुक्रवार को अहले सुबह इस घटना की जानकारी मिली इसके उपरांत लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।लोगों ने जुटकर आग बुझाई। इस घटना में 100000 रुपए का नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही खजूरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह राजद के प्रदेश सचिव रामाशीष सिंह रंजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों मजदूरों को सरकार से मदद दिलवाने का भरोसा दिया। इन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि दोनों कृषक मजदूर थे। दोनों के द्वारा कमाई गई मजदूरी का धान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। दोनों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment