Bakwas News

तीन दिवसीय नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर संपन्न

करपी,अरवल- प्रखंड मुख्यालय में नेचुरोपैथी परिवार के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर संपन्न हो गया। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर आर एन वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों की चिकित्सा नेचुरोपैथी के द्वारा की गई।

 

समापन समारोह में क्षेत्र में शांति एवं स्वस्थ सुखी जीवन की कामना के साथ ईश्वर से प्रार्थना भी की गई। पूर्व वैज्ञानिक ने बताया कि इस क्षेत्र में लोगों के द्वारा गलत जीवन शैली के कारण जोड़ों के दर्द, घुटने का दर्द ,साईटिका, गठिया, वात, सर्वाइकल, महिलाओं की बीमारी, बीपी शुगर, बवासीर, कब्ज इत्यादि हो रहे हैं।

 

बाजार में उपलब्ध फास्ट फूड तथा रिफाइंड तेल इत्यादि के द्वारा लोगों की सेहत बिगड़ रही है। मिलावटी सामान बिक रहे हैं। जिससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इन्होंने कहा कि नेचुरोपैथी हमारी प्राचीन पैथ है। इस चिकित्सा प्रणाली के द्वारा पूर्व में ऋषि महर्षि लंबी आयु जीते थे। लेकिन आज मनुष्य की आयु कम होती जा रही है। कम उम्र में नौजवान लोग विभिन्न प्रकार के रोगों के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए यह जरूरी है कि देसी गाय का दूध पिया जाए, देशी चिकित्सा की ओर लौट जाएं, नेचुरोपैथी के माध्यम से कई घरेलू उपचार है जिससे हम लोग स्वस्थ रह सकते हैं। फास्ट फूड एवं कोल्ड ड्रिंक इत्यादि का सेवन नहीं करने का अनुरोध इन्होंने युवा पीढ़ी एवं लोगों से किया।

 

चिकित्सा शिविर के आयोजन समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम योगी जी ने बताया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर साहब के नेतृत्व में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की परिकल्पना को साकार किया जा सके। प्रखंड मुख्यालय में नेचुरोपैथी परिवार के संस्थापक विकास रोशन, रमेश एवं ऋषिकेश जी ने भी इस मौके पर अपनी बातें रखी। भारतीय जन सेवा परिषद वरदान स्वयं सहायता समूह के संस्थापक सीमा पांडे के द्वारा ऑर्गेनिक खेती एवं देसी उत्पाद से बनी हुई सामग्रियों के बारे में जानकारी देती हुई बताई कि यह मनुष्य के लिए काफी उपयोगी है। इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment