Bakwas News

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अर्जुन गुप्ता

बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत काराकाट प्रखंड के मोथा निवासी अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा पंजीकृत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इनका मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विशाल कुमार द्वारा किया गया है।

 

इस संबंध में अध्यादेश जारी करते हुए कहा कि श्री गुप्ता के साथ उतर प्रदेश के बलिया ज़िला निवासी अशोक गुप्ता उर्फ़ राहुल कुमार को राष्ट्रीय महासचिव, पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी निवासी देशबंधु कुमार को राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा बिहार के कैमुर ज़िला निवासी अपूर्व प्रभाष को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री गुप्ता के मनोनयन के उपरांत अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव विशाल आनंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गुप्ता, अरुण गुप्ता, गोपालगंज डीपीएम जीविका प्रियंका गुप्ता सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment