कुर्था,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के अनुआं पंचायत में गरीबी उन्मूलन योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जागरूकता शिविर लगाया गया। अध्यक्षता उपमुखिया सुमंती देवी ने की। शिविर में गरीबी से लड़ाई में चलाएं जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक रूप से हम अमीर है लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। गरीबी के कारण रहन-सहन काफी नीचा है। कहा कि गरीबी का कारण अशिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों की इच्छा शक्ति कमजोर होना एवं गरीबी में संघर्ष की कमी। कहा कि अपनी मेहनत के बल पर गरीबी को परास्त किया जा सकता है।
वहीं पारा विधिक स्वयंसेवक संजय कुमार ने कहा कि सरकार कई योजनाओं को चला रही है जिसका लाभ लेकर गरीबी से लड़ा जा सकता है। एकजुट होकर प्रयास करने से गरीबी जैसी समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है।
वहीं उन्होंने लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर सेविका सोनी कुमारी एवं सहायिका बैजन्ती कुमारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।