Bakwas News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगो को दी गई जानकारी

कलेर,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बेलावं पंचायत एवं मैनपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई |

 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्राय: यह देखा जाता है की बहुत सारी ऐसी योजनाएं ऐसी है जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं हो पाती है और वे सरकारी योजना से वंचित रह जाते हैं |एक वैन पर लगे वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई |

 

लोगों को जागरूक करने के लिए एक दर्जन से ऊपर स्टॉल भी लगाए गए थे | जहां हर एक योजनाओं की जानकारी लोगों को हैंडविल उपलब्ध कराकर दिए जा रहे थे |

 

बेलावं पंचायत के मुखिया मंटू पटेल एवं मैंनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने पंचायत के ग्रामीणों के साथ इस कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर ऐसा लिया |इस मौके पर कलेर बीडियो मनोज कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, आईपी मैनेजर अभिरंजन कुमार, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार के अलावे सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment