अरवल। मध्य प्रदेश में मोहनलाल यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में भव्य विशाल जुलूस निकाला गया।जुलुश शहीद भगत सिंह चौक होते हुए पूरा जिला मुख्यालय में निकला गया।उसके बाद प्रखंड परिसर में सभा के रूप में तब्दील हुआ। इस मौके पर अरुण यादव ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान दिया जाता है।
मध्यप्रदेश में यादव समाज के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा के प्रति यादव वर्ग में खुशी का लहर है। यादव समाज के युवा वर्ग भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भाजपा पार्टी से जुड़ रहे हैं।
अरवल में भी सैकड़ो यादव वर्ग के लोगों ने भाजपा में शामिल हुए है इनकी संख्या और बढ़ेगी। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यादव वर्ग के लोग परिवारवाद के राजनीतिक से अलग हटकर भाजपा को वोट करेंगे।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जिस तरह से लोगों को लोगों ने भाजपा के प्रति विश्वास जताया है।उसी तरह से भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भी दिया है। बीजेपी पार्टी के जात नहीं जमाई की राजनीति करती है। अगली लोकसभा चुनाव के बाद फिर से मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ेगा। इस मौके पर भज्जू यादव, गुड्डू यादव, रंजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, रामकुमार यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।