Bakwas News

फरार चल रहे दो टॉप टेन अपराधियों को अरवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल । पुलिस द्वारा कई दिनों से फरार चल रहे अरवल जिला के दो टॉप-टेन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।उक्त बातों की जानकारी पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए उन्होंने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए 9 दिसंबर की रात्रि में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन अरवल के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर जिला के दो टॉप-टेन अपराधकर्मी जो करीब दो वर्षों से फिरार थे।

 

दोनों अपराध कर्मी को उनके घर अरई देवी विगहा (दाउदनगर, औरंगाबाद) से अखल जिला के विशेष टीम द्वारा दाउदनगर थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।मालूम हो कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मेहन्दिया थाना काण्ड सं0-87/21 के धारा-395/397 भा०द०वि० के अभियुक्त थे जो करीब दो वर्षों से फरार थे। उक्त काण्ड में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार तामिला करा दिया गया था।

 

छापेमारी टीम में शामिल

 

पु०अ०नि० जयकिशोर पासवान, प्रभारी प्रहार टीम, अरवल

पु0अ0नि0 समशेर आलम, कलेर थाना , परि०पु०अ०नि० धीरज कुमार, अरवल थाना डी०आई०यू० टीम, अरवल , प्रहार टीम, अरवल शामिल थे। इन्हें किया गया गिरफ्तार सकलदेव राजवार उर्फ सकलदेव राजवंशी, उम्र-40 वर्ष, पे०-बिरबल राजवंशी, सा०-अरई देवी बिगहा, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद, मधेशी राजवंशी, उम्र-करीब 42 वर्ष, पे०-सुचन राजवंशी उर्फ खुट्टी राजवंशी, सा०-अरई देवी

 

बिगहा, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद

 

अपराविक इतिहास-

 

1. मेहन्दिया थाना काण्ड सं0-87/21 दिनांक 12.07.2021 धारा-395/397 भा०द०वि०

 

2. कलेर थाना काण्ड सं0-17/2004, दिनांक 20.05.2004, धारा-395/397/412

 

भा०द०वि० आरोप पत्र सं0-08/06, दिनांक 03.02.2006

 

3. कलेर थाना काण्ड सं0-36/2004, दिनांक 27.12.2004, धारा-394

 

भा0द0वि0 4. दाउदनगर थाना काण्ड सं0-34/2008, दिनांक 13.03.2003, धारा-379/34 भा0द0वि0,

 

अभियोग पन्न सं0-105/2004, दिनांक-07.07.2004

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment