Bakwas News

मेहंदिया बजार में भाजपा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अरवल । कलेर प्रखंड क्षेत्र के मेहंदिया बाजार मे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के द्वारा बिहार के डीएनए एवं लवकुश समाज के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कलेर भाजपा मंडल इकाई द्वारा पुतला दहन किया गया।मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

इस दौरान कांग्रेस सहित मुख्यमंत्री के विरोध में मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। मौके पर मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि बिहार का अपमान भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। रेडी को समझना चाहिए कि यह वही बिहार है जहां से देश के गौरव गरिमा बढ़ाने के लिए एक से एक दिग्गज भारत का नेतृत्व किए है। ऐसे में बिगड़ैल मुख्यमंत्री के बिगड़े बोल ने बिहारी को अपमानित करने का कार्य किया है।

 

बिहार में कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट लेती है जबकि दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री बिहार वासियों को गाली देने का काम करते हैं। इसका खामियाजा अगले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। बिहार में कांग्रेस का सफाई हो जाएगा। साथ ही साथ इंडिया गठबंधन का भी पूरी तरह सफाया हो जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर चल रहा है।

 

तीन राज्यों में इन्हें लोगों ने आशीर्वाद दे दिया है। इस अवसर पर कलेर मंडल के संतोष शर्मा, दीपक सिंह, देव राठी चंद्रवंशी, धीरेंद्र कुमार, इंदल सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लिया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment