Bakwas News

कर्मचारियों के आपसी दान से बना भारत सरकार का उपडाकघर

कुर्था,अरवल। कुर्था के उप डाकघर का शाखा का निर्माण कर्मचारियों द्वारा निजी चंदे के पैसे से किया गया है । कुर्था डाकघर का जमीन जो कुर्था बाजार के बीच में व्यापारी के कब्जे में था उसे मुक्त तत्कालीन अरवल सहायक डाक अधीक्षक श्री राजीव कुमार के द्वारा करबाया गया था।

 

कुर्था के डाककर्मी के सहयोग से 13 दिसंबर 2022 को पुनः अरवल डाक सहायक अधीक्षक श्री मनोज कुमार के मार्गदर्शन में एवं मगध प्रमंडल डाक कर्मचारी संघ के सचिव मलवेंद्रु शर्मा मालवीय के निर्देशन में डाकघर बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया कार्य आरंभ के बाद पूरे अरवल अनुमण्डल से सहयोग मिलता गया। अरवल अनुमंडल के सारे कर्मचारी आर्थिक रूप से सहयोग करते गए एवम भवन निर्माण का कार्य संपन्न हुआ।

 

इस भवन को बनाने में करीब कुल दस लाख रूपया की लागत आई है। वर्तमान में कुर्था उपडाकघर नये भवन में सुचारु रूप से चल रहा है। पुरे भारत वर्ष में कुर्था एक वैसा उपडाकघर है जो कर्मचारियों के सहयोग से बनाया गया।

 

विदित है कि समाज के लोग चन्दा करके मन्दिर/मस्जिद बनबाते है लेकिन वहा के कर्मचारियों ने भारत सरकार के डाकघर को बनबाया जो आदर्श के प्रतिक है।

 

 

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment