Bakwas News

विधायक महानंद सिंह के पहल पर नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड रुपए की राशि की दी गई स्वीकृति

अरवल । स्थानीय विधायक महानंद सिंह एवं नगर परिषद अरवल के पूर्व मुख्य पार्षद रामाकान्त कुमार ‘टुन्ना’ के द्वारा नगर परिषद् अरवल के जनता के विभिन्न समस्यायों को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव से मिल कर विकास योजनाओं में गति लाने के लिए वार्ता की गई।

 

इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लिए 5 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति दिया गया। एक प्रेस बयान जारी कर बताया गया है कि वार्ड सं० 06 काली मंदिर से गोवर्धन चौक से सात सौ फ़ीट उतर एवं सात सौ फ़ीट पूर्व दिशा की ओर से पी एच ई डी होते हुए मुख्य नाला तक ढक्कन सहित आर सी सी नाला का निर्माण कार्य हेतु कही गई। जिसके लिए 1805000 रू की राशि की स्वीकृति दी गई।

 

वार्ड सं 06 शाहिद केश्वर पथ आश्रय स्थल होते हुए दरोग़ा महतो से उत्तर दिशा की ओर एवं अरवल स्वीट्स से भगत सिंह चौक तक ढक्कन सहित आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य हेतु 3377400 रू राशि की स्वीकृति दी गई। वार्ड सं 20 में कागजी महल्ला में असलम ख़ान के घर से दीपक चौधरी के घर होते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए सोन नाला तक ढक्कन सहित आर०सी०सी नाला निर्माण कार्य के लिए 5915800 रू राशि की स्वीकृति दी गई।

 

वार्ड 01 बड़की अहियापुर, वार्ड 07 जनकपुर धाम, वार्ड 14 में करबला मैदान के पास, ज़िला पदाधिकारी आवास के सामने एवं वार्ड 15 मल्ही पट्टी में पार्क निर्माण हेतु 25500000 रू की राशि की स्वीकृति दी गई। वार्ड संख्या 9 एवं 10 में मिथलेश सिंह के घर से नोनिया बिगहा जाने वाला नहर पी०सी०सी० रोड तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पी०सी०सी० निर्माण कार्य हेतु 2748300 रू की राशि की स्वीकृति दी गई।

 

वार्ड सं 11 एवं 12 में मोथा सूर्य मंदिर से उत्तर जिनपुरा ग्राम में जाने वाली पीच मेन रोड तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पी०सी०सी० निर्माण कार्य हेतु 3606500 रू राशि की स्वीकृति दी गई। वार्ड सं 13 में एन०एच० 110 से खादी भंडार से 9 नं सुलिस नहर तक मिट्टी भराई, ईट सोलिंग एवं पी०सी०सी० तथा आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य हेतु 5711500 रू की राशि की कि स्वीकृति दी गई।

 

एवं साथ ही नहर पुरानी अरवल से जनकपुर, महुआबाग, बिहार भट्ठा, बैदराबाद मुख्य बाजार होते हुए बैदराबाद शिव मंदिर तक एवं खणगाह रोड सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द से जल्द प्रारंभ कराई जाएगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल द्वारा नगर में विकासशील कार्यों को कराने के लिए 05 करोड़ की राशि की स्वीकृति दिया गया है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment