अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा अरवल समाहरणाल सभा कक्ष में कृषि सांख्यिकी से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक आवृतिचर्या प्रशिक्षण -सह- कार्यशाला का आयोजन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में फसल कटनी प्रयोग, भूमि उपयोग विवरणी, जिन्सवार एवं खसरा पंजी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा समसामयिक संख्या एवं उच्चतम खेसरा संख्या का तुलनात्मक अध्यन कर प्लॉट चयन करने की प्रक्रिया बताई गई। साथ ही उपरोक्त सभी विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखण्ड साख्यिकी पदाधिकारी के साथ अन्य उपस्थित रहे।