Bakwas News

कांग्रेस हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी एवं भूमिहार समाज के तीन राज्यों में अध्यक्ष हैं – प्रो०शशि भूषण पाण्डेय

अरवल । 26 अक्टूबर 2023 को सदाकत आश्रम से निकाले गए राहुल, अखिलेश संदेश रथ को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद द्वारा रवाना किया रथ अरवल पहुंच कर एक दर्जन से ज्यादा ब्रहार्षि समाज के लोगों से भेंट किया ,भारतीय ब्रहार्षि समाज के युवा अध्यक्ष प्रो० शशिभुषण पाण्डेय, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के सचिव मनोज शर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया वागेश शर्मा ने दौरा करके ब्रहार्षि समाज को कांग्रेस पार्टी के तरह लौट कर आने कि अपील किया।

 

भूमिहार लोगों अनुरोध करते हुए कहां के भाजपा हम लोग ब्रहार्षि समाज से कुछ मांगता नहीं है उसके बाद भी हम लोग उसे वोट देकर सत्ता में बैठा कर रखे हैं इसलिए आप लोग और आप लोगों के पूर्वजों ने कांग्रेस का साथ दिया था और देश राज्य में कांग्रेस को मजबूत किया था इस लिया आप लोग कांग्रेस को मजबूत करें।

 

उस के बाद एक निजी होटल में अखिल ब्रहार्षि समाज के युवा अध्यक्ष प्रो० शशि भुषण पाण्डेय ने संवाददाताओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान कि सबसे पुरानी पार्टी है और ब्रहार्षि समाज के साथ साथ सभी जाति को लेकर चलती है बिहार में चार-चार बार भूमिहार समाज को बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाकर मान सम्मान दिया, फिलहाल तीन राज्यों में बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश में भूमिहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष हैं,

 

राहुल अखिलेश संदेश रथ के के द्वारा ब्रहार्षि समाज को कांग्रेस कि तरह लौट कर आने के लिए अनुरोध एवं डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में काफी तादाद में ब्रहार्षि समाज के लोग कांग्रेस के तरफ लौट कर आ रहे हैं , आने वाला समय में ब्रहार्षि समाज के लोग डॉक्टर अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में सत्ता में कांग्रेस को लाने का कार्य करेंगे,

 

वहीं उन्होंने बताया कि यह संदेश रथ 8 मार्च 2024 को स्वामी सहजानन्द के जयंती के अवसर पर समाप्त होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के सचिव मनोज शर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया वागेश शर्मा शामिल थे ।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment