Bakwas News

बिक्रमगंज में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, मोटे अनाज व समेकित खेती पर दिया गया बल

 बिक्रमगंज के बिस्कोमान परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

 

उन्होंने रबी फसल योजना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया। जैविक खेती, बीज वितरण, यांत्रिकीकरण आदि की चर्चा करते हुए रबी के बीज के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन हो रहा है।

 

इसके लिए एसपीसीआई से लिंक होना और ई केवाईसी करना है। कृषि वैज्ञानिक आर के जलज ने समेकित खेती पर बल देते हुए जैविक खेती और गेहूं के खेत में दलहन और तेलहन फसल का क्षेत्र विस्तार करने और मोटा अनाज के बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश, कृषि समनयंक, प्रशांत मणि, कमलेश सिंह ने उपस्थित किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने को कहा।

 

पशु चिकित्सक डॉ आकाश दीप ने पशुपालन के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया। किसान सलाहकार, जावेद हुसैन, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, एटीएम प्रशांत शर्मा, बीटीएम, रागिनी चौहान ने भी अपने कार्य क्षेत्रों में हो रहे कृषि कार्यों पर चर्चा कर किसानों को प्रेरित करने का प्रयास किया। हालांकि दशहरा के कारण किसानों की उपस्थिति कम थी।

 

इस अवसर पर मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, बीडीसी तिलक पासवान, मिंटू कुमार सिंह सरपंच अरुण पाण्डेय, अनिल कुमार चंचल, धनंजय कुमार सिंह आदि थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment