अरवल। जिला कांग्रेस कार्यालय अरवल में आज एक सादे समारोह में जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह रेड क्रॉस सोसाइटी अरवल के अध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाया।
सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत अरुण कुमार ने कहा कि आज देश को कांग्रेस पार्टी और श्री राहुल गांधी की जरूरत है. खडगे साहब जैसे सुलझे हुए राजनेता आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
जो नरेंद्र मोदी की तानाशाही से तंग आ चुके हैं, अगामी चुनाव के बाद भारत में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व नई सरकार का गठन होना अवश्यभावी है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार, अरुण कुमार भारती लालमणी भारती, भी उपस्थित थे.