Bakwas News

विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

अरवल। करपी एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपूर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

इसके अलावा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के भी तेल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रोहाई पंचायत भवन पर मुखिया अभिषेक रंजन ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी महापुरुषों श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा गांधी जी के सपनों में ही पंचायत सरकार था। गांधी जी के सपनों को सरकार करना है तो पंचायत को मजबूत बनाना होगा।

 

उधर बंसी प्रखंड के बलौरा पंचायत में मुखिया जिम्मेदार सिंह ने बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। रामेश्वर उच्च विद्यालय बंभई समेत सभी विद्यालयों में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिभा कुमारी स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जयंती मनाई। इसके समेत विभिन्न विद्यालयों में भी गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के तैल चित्र पर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment